अचानक कार में लगी आग, जलकर हुई खाक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। बीती रात इंदौर रोड पर एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लगी। सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी कीट भी लगा था आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है मामले में किसी प्रकार की कोई जनहानि भी नहीं हुई। जिस कार में आग लगी वह इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। फायर डिपार्टमेंट के प्रतीक शर्मा ने बताया कि एबी रोड स्थित आदि योगी अस्पताल के समीप कार में आग लगने की सूचना पर यहां पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। कार किस व्यक्ति की है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Views Today: 2

Total Views: 190

Leave a Reply

error: Content is protected !!