Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

एमसीयू के दीक्षा समारोह में साढ़े चार सौ विद्यार्थियों को मिली उपाधि, ड्रेस कोड देखकर अभिभूत हुए उपराष्ट्रपति

3 min read
Text Size:

भोपाल- राजधानी में बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू) के नए परिसर में पहली बार दीक्षा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हैं। उपराष्ट्रपति एमसीयू पहुंचे और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और संस्थान के कुलपति केजी सुरेश भी उपस्थित हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संस्थान के विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विद्याथियों समेत सभी लोग पारंपरिक भारतीय परिधान में पहुंचे। पुरुष विद्यार्थी जहां कुर्ता-पायजामा और सिर पर साफा पहने हैं। वहीं महिला विद्यार्थी साड़ी और साफे में नजर आ रही हैं। समारोह में धारण किए जाने वाले अंग वस्त्र केरल से मंगाए गए हैं।

उपराष्ट्रपति ने ड्रेस कोड की सराहना की

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षा समारोह के अवसर मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि दीक्षा समारोह में तीनों मेडल बालिकाओं ने हासिल किए हैं। जो मैंने दुनिया और देश में नहीं देखा, उसे देखकर अभिभूत हूं। यहां विद्यार्थियों के पारंपरिक विधान अंग वस्त्र देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम चारों दिशाओं की झलक यहां दिख रही है। आपके इस ड्रेस कोड को सदा याद रखूंगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पत्रकारिता समाज सेवा है व्यवसाय नहीं है। सकारात्मक समाचारों को महत्व देना जरूरी है। इस पर सभी को सोचना जरूरी है।

विद्यार्थियों ने ली शपथ

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दीक्षा दी गई। इसमें विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि आपको गौरव मिले, जिनसे आपकी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़े और समस्त मानवता का कल्याण हो। देश के प्रति आपका नैतिक दायित्व है। राष्ट्र के सुख दुख को अपना सुख-दुख समझें अपने चरित्र और बुद्धि के विकास से राष्ट्र को समृद्ध और सुखी बनाएं कि आपकी शिक्षा आपको तेज प्रदान करें और शुभ प्रेरणाय जीवन के विकट संघर्षों में भी आपकी मानवता और विश्वास अटल रहे।

400 से ज्यादा विद्यार्थियों को दी जा रही उपाधि

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएचडी स्कालर आलोक कुमार पांडे, दिनेश कुमार राय, निधि जैन, स्निग्धा वर्धन आदि उपाधि प्रदान की गई। छात्रा बागेश्वरी नंदिनी को स्वर्गीय डाक्टर अनिल चौबे स्मृति मेडल से सम्मानित किया गया। अंजली कुमारी को रामेश्वर तिवारी मेडल से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति द्वारा 18 पीएचडी स्कालर समेत कुल 21 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान स्नातकोत्तर व पीएचडी के कुल 443 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

नवीन परिसर का लोकार्पण

दीक्षा कार्यक्रम से पहले एमसीयू परिसर में पहुंचकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संस्थान के नवीन परिसर माखनपुरम का लोकार्पण किया। बिशनखेड़ी के पास 50 एकड़ में विश्वविद्यालय का माखनपुरम परिसर बसा हुआ है, जिसमें दो अकादमिक भवन तक्षशिला एवं विक्रमशिला हैं। विश्वविद्यालय के चार-चार मंजिला भव्य इन दो ब्लाक में कुल 10 विभाग संचालित होते हैं। इस साल विश्वविद्यालय द्वारा सिनेमा अध्ययन विभाग शुरू किया गया है। यहां भारतीय भाषा विभाग की भी स्थापना की गई है।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply