Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने आया है

2 min read
Text Size:

 

भोपाल : एमपी के सागर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीना रिफाइनरी परिसर में पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया। पीएम इसके साथ पीएम ने मध्‍य प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की ये धरती वीरों की धरती है… इस भूमि को बीना और बेतवा दोनो का आशीर्वाद मिला है और मुझे महीने में दूसरी बार सागर आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है।

समाज को तोड़ने में जुटा विपक्ष

सनातन पर छिड़े विवाद को लेकर विपक्षी गठबंधन पर जुबानी हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने आया है। सनातन हमारे धर्मगुरुओं का आधार है, सनातन हमारे बलिदानी महापुरुषों का आधार है। विपक्ष समाज को तोड़ने में जुटा हुआ है।

पीएम ने कहा कि पिछली बार मैं संत रविदास जी के भव्य स्मारक के भूमिपूजन में आया था, आज मध्य प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन करने का अवसर मिला है। अब बीना आधुनिक पेट्रोकैमिकल कॉम्पलेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर पहुँचा देगा, आपको ये गारंटी देने मैं आया हूं। आज इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 10 नए मैन्यूफेक्चरिंग प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हो रहा है। ये सभी मध्य प्रदेश की औद्योगिक ताकत को और अधिक बढ़ाएंगे

167 Views
What do you think?

Leave a Reply