Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

जिला अभिभाषक संघ द्वारा सनद बहाल होने पर आभार कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Text Size:

देवास- जिला अभिभाषक संघ द्वारा आभार कार्यक्रम सभाकक्ष मे आयोजित किया गया। संघ सचिव चंद्रपालसिंह सोलंकी ने बताया कि संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी की सनद मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा बहाल किए जाने पर जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी द्वारा समस्त अभिभाषकों का कार्यक्रम में आभार माना गया। आभार कार्यक्रम में न्यायालय के वरिष्ठ अभिभाषक राजेंद्र बापट, सैय्यद लियाकत अली, नकवी साहब, अशोक वर्मा, सुरेश चौधरी ने अपने उद्बोधन में श्री सूर्यवंशी को शुभकामनाएं दी।

संघ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए सनद बहाल होने की शुभकामनाएं दी। संचालन संघ सचिव चंद्रपालसिंह सोलंकी ने किया व आभार कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने माना। इस अवसर पर  संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी, सह सचिव निलेश वर्मा, पुस्तकालय सचिव लोकेंद्र शुक्ला सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply