राज्यपाल मंगुभाई पटेल लंदन में सम्मानित होंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा होगा सम्मान
फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश से भी मिलेंगे
राज्यपाल विदेश प्रवास पर रहेंगे 11 से 18 सितम्बर तक

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन चैप्टर द्वारा  सम्मानित किया जाएगा। श्री पटेल को 14 सितंबर 2023  को  ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह लंदन के स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आयोजित होगा। प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री पटेल फ्रेड्स ऑफ मध्यप्रदेश के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल  समारोह में सम्मिलित होने के लिए 11 सितंबर को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे। लंदन से प्रवास उपरांत 18  सितंबर को  भारत लौटेगें।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!