स्वच्छ वायु दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अंर्तराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में पर्यावरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकताओं ने भाग लेकर पोस्टर निर्माण किया। इस अवसर पर जिला एपेडेमोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार और वायु प्रदूषण को कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया जाता है। इस हेतु 4 सितम्बर से अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों की रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.कमलेश गौड जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गई।

140 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!