राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में हरदा के 11 खिलाड़ी चयनित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। शिक्षा विभाग द्वारा नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अग्रवाल समाज खेल एकेडमी हरदा के 11 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। यह जानकारी अग्रवाल समाज खेल एकेडमी के मीडिया प्रभारी आकाश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग अंडर-19 में मुदित बंसल, अंडर 17 में अनुज अग्रवाल, मीत बंसल, गीतांश गोयल, अंडर 14 में पर्व अग्रवाल, शौर्य गोयल, बालिका वर्ग अंडर 17 में पूर्वी अग्रवाल, गीत बंसल, अंडर 14 में धारा अग्रवाल, धेर्या अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल का चयन राज्यस्तर के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 सितंबर को इंदौर में होगी जिसमें हरदा के ये खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनकी सफलता पर कोच मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र बंसल, संतोष अग्रवाल, निमिष गोयल डॉ. प्रियेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रवि अग्रवाल ने सभी बच्चो को बधाई दी।

160 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!