एक साल पूर्ण… कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्री का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरा एक साल हो गया है। इस दिन को यादगार बनाए रखने के उद्देश्यों से कांग्रेस ने गुरूवार को यात्रा की प्रथम वर्षगाठ मनाई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा निकाली गई, जो स्थानीय घंटाघर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प भी दोहराया। वहीं भारत जोड़ों यात्रा की सहभागी रहीं कांग्रेस नेत्री अवनि बंसल का सम्मान किया गया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि पदयात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंत में सुश्री अवनी बंसल ने सभी कांग्रेयजनों का आभार माना। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, केदार सिरोही, उत्तम तेनगुरिया, नितिन पचौरी, कैलाश चतुर्वेदी, नवीन पाल, रमेश सोनकर, अमर रोचलानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!