Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

प्रदेश में अवर्षा से सूखे की आहट

3 min read

 

अनोखा तीर हरदा। इस बार देश सहित प्रदेश में अल्पवर्षा और कई स्थानों पर अवर्षा के कारण हालात बिगड़ने का अंदेशा है। बीते एक दो दिन में हुई हल्की बारिश ने भले ही लोगों को गर्मी से हल्की राहत दे दी हो। लेकिन पिछले 15 दिन से अवर्षा के चलते सूखे की आहट नजर आ रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमजनता को दिलासा देते हुए कहा कि सरकार हर कदम उनके साथ है। बावजूद इसके बाजार में जरूरी चीजों के भाव तो बढ़ने लगे हैं। इसका सीधा असर आम नागरिकों की माली हालत पर पड़ेगा। खास बात यह कि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली चीजों के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ जाएगा।

दैनिक जरूरी चीजें महंगी हुई

जानकारी के अनुसार इन दिनों किराना बाजार में मिलने वाली दैनिक जरूरत की चीजों के दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। लोग इसे आने वाले सूखे की आहट मानकर चिंतित होने लगे हैं। इन दिनों अचानक घरेलू रसोई के सामान के दाम 10 से 20 फीसदी बढ़ गए हैं। साग-सब्जी फ्राई में काम आने वाले तेल, दाल, चावल, जीरा और मिर्च मसाले सब के दामों 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक आंशिक वृद्धि हो गई है। इसमें लोगों को राहत की बात यह है कि स्थानीय कंपनियों ने घी के दाम कुछ कम किए हैं। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले वक्त में कीमत और भी बढ़ सकती है। क्योंकि अवर्षा के कारण फसलों को नुकसान होगा तो खानेपीने के सामान के दामों में और इजाफा होगा। व्यापारियों का कहना है कि इस साल अवर्षा और अल्पवर्षा के चलते खरीफ की फसल खराब हो रही है। कृषि वैज्ञानिक भी मान रहे हैं कि हालात नहीं सुधरे तो खरीफ फसल के साथ रबी की फसलों पर भी विपरीत असर होगा। यदि ऐसा हुआ तो देश प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन सकते हैं। यानी घरेलू जरूरत की चीजें आम लोगों की क्षमता से दूर होने लगेगी।

2 महीने में दाल, जीरा के दाम बढ़े

पिछले दो महीने में देखने में आ रहा है कि काफी सारे सामान के दाम बढ़ रहे हैं। फुटकर दुकानों पर तुअर दाल के भाव पिछले दो महीनों में पहले 120 से बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसी तरह जिस जीरे का दाम 500 रुपये किलो था वह पिछले दो महीने में 700 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। इस बार धान की फसल कमजोर दिख रही है तो उससे पहले ही चावल के दाम बढ़ने लगे। इसे देखते हुए मंडी में आवक होते ही बड़े व्यापारी ऐसी जरूरी चीजों की जमाखोरी कर बाजार में कृत्रिम अकाल पैदा कर महंगाई ला सकते हैं।

65 Views
65 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply