श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल के उदघोषों के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा गीता उपदेश, श्रीकृष्ण-राधिका की सजीव झांकीयां एवं कृष्ण सुदामा, महारास करते हुए की चलित झांकियां निकाली गई। लगभग 2 किलोमीटर की शोभायात्रा में छात्र-छात्राएं पूर्ण अनुशासन का परिचय दे रहे थे। विभिन्न समाजसेवी एवं समविचारी संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन विद्यालय भवन में पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ। शिशुवाटिका के नन्हें-मुन्हें छात्र-छात्राएं ने सजीवतापूर्ण श्रीकृष्ण-राधिका का स्वरूप धारण किया था। यहां भी विभिन्न झांकीयां सजायी गईं। शोभायात्रा के मार्ग में संस्कार केन्द्र के भैया-बहिनों की भी आकर्षक झांकीयां प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा में विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी, विद्यालय के अभिभावक, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में विद्यालयीन छात्र-छात्राएं शामिल थे। शोभा यात्रा में बैंड दलों का आकर्षक प्रदर्शन रहा। उच्चतर विभाग की छात्राओं ने महारास प्रस्तुत किया। शिशुवाटिका विभाग में पृथक से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसमें वाटिका के नन्हे-मुन्हे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!