9 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, लोगों को किया जागरूक

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपभोक्ता कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान प्रधान न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के आदेशानुसार व सचिव प्रदीप राठौर के निर्देशानुसार जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अपर्णा लोधी के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह लोक अदालत 9 सितंबर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में लगेगी। इसमें लोगों के वर्षों से लंबित मामलों का निराकरण आपसी सहमति से किया जाएगा। इसको लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वालेंटियर गीता पांडे द्वारा घरोंघर जाकर पंपलेट देकर लोगों को लोक अदालत के लाभ बताए गए। उन्होंने नगर की शुक्ला कालोनी में संपर्क कर बताया कि इसमें मामलों का निराकरण कराना दोनों पक्षों के लिए लाभदायी है। इस प्रकार हम अदालती खर्चों से बच सकते हैं।

102 Views

Leave a Reply