Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम संपन्न

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार हरदा जिले का भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना ने बताया कि गरिमामय माहोल में आयोजित बैठक में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकगण डॉ.पराग नाईक तथा डॉ.पवन सोमानी, शिक्षा के क्षेत्र में अपना मूल्य योगदान देने के लिए श्रीमती कमला सोनी, सुरेश नेगी तथा अधिवक्ता के रूप में प्रभुराम व्यास, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा उन्न्तशील कृषक सुनील तेलंग, शहर के मीसाबंदी रहे पूर्व पार्षद दिलीप सिंह खनूजा के पुत्र दलजीत खनूजा पूर्व पार्षद का कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र जैन, हरदा शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती भारती कमेडिया ने शाल-श्रीफल से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लोहाना ने संगठन को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल, अमर सिंह मीणा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ठाकुरलाल हुरमाले, वरिष्ठ सदस्यगण जगदीश पांडे, कमल पाटिल, भुजराम जाट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि राजीव कमेड़िया, प्रदीप सोनी पार्षद, रामविलास शर्मा, राम देवहरे, अजय शर्मा, विष्णुप्रसाद ठाकुर, कैलाश कुचबंदिया, कन्हैयालाल कुशवाहा सहित अनेकों कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंतसिंह राजपूत ने किया एवं हुरमाले द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत सभी ने वृद्धाश्रम में असक्त एवं वृद्धजनो को फलहार का वितरण किया। साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से भाजपा जिला कार्यालय में फलहार ग्रहण किया।

155 Views
155 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply