जम्भेश्वर भगवान की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्नोई समाज द्वारा आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के 573 वें जन्मोत्सव पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान दिगम्बर जैन समाज एवं वैश्य समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भगवान जम्भेश्वर महाराज की आरती उतारी गई। इस अवसर पर सुरेन्द्र जैन, सचिन सिंघई, राजीव जैन, सरगम जैन, आकाश लहरी, अनूप बजाज, संजय जैन, अंकित जैन, सार्थक जैन, संकल्प जैन, अभिनंदन जैन, सपन बजाज, आदि उपस्थित थे। इस यात्रा में विश्नोई समाज के सदस्य अपनी पोषाक सफेद वस्त्र व टोपी में क्रमबद्ध शामिल थे। यह यात्रा नार्मदीय धर्मशाला चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होकर विश्नोई मांगलिक भवन पहुंची। रास्ते में अन्य संगठनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

221 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!