ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम…. ग्रामीणों को सायबर क्राइस से बचाव के तरीके बताये

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत अबगांव खुर्द में बुधवार को ट्राई के सहयोग से दूरसंचार सेवाओं पर आधारित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें ट्राई के सदस्य डी डी बनर्जी एवं अविनाश श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं को बताया कि समय समय पर दूरसंचार एवं दूरदर्शन सेवाओं के बारे में ग्राहकों के हितार्थ निर्देश जारी किए जाते हैं। जिसके माध्यम से उन्हें बेहतर एवं पारदर्शी सेवाओं के संबंध में फीडबैक जुटाया जाता है। साथ ही उनसे जुड़े तमाम पहलुओं से लोगो को जागरूक करते हैं। इसी क्रम में यह कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर स्कूली तथा ग्रामीणों को मुख्यत: 30 दिन के वाउचर समेत टेलीमार्केटिंग के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा वर्तमान समय में सायबर क्राइम पर भी फोकस किया। वहीं उससे बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला गया। ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुरेश भाटिया, इंद्रपाल टांक, पंच अमर सिंह कुशवाहा, उपसरपंच अंकित चोयल, भोलाराम राठौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं-पुरूष तथा युवा व स्कूली छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!