नागपुर भुसावल सुपर फास्ट पुन,: शुरू करने के लिए केन्द्रीय मंत्री गड़करी को ज्ञापन दिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- आगमन पर सामाजिक संस्था जनमंच ने केंद्रीय मंत्री और नागपुर सांसद नितीन गडकरी को दादा जी भक्तों के लिए अत्यंत उपयोगी नागपुर भुसावल सुपर फास्ट पैसेंजर पुन शुरू करने की माग रखी।जनमंच के चंद्र कुमार सांड व अनुराग बंसल ने बताया कि खंडवा आगमन पर केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी को जनमंच सदस्यों ने दादाजी दरबार में दर्शन उपरांत भेंट कर नागपुर भुसावल सुपर फास्ट पुन: शुरु करने की मांग रखी ।

मंत्री गड़करी ने उक्त मांग को सही बताते हुए ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ उक्त मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री,सांसद शंकर लालवानी और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को भी सौपा।इस दौरान जनमंच के चंद्र कुमार सांड,अनुराग बंसल,सुनील जैन,रमेशचंद्र बंसल,पटेल सेवा समिति के मदन भाऊ आखरे,कमल नागपाल आदि उपस्थित रहे

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!