Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

महर्षि अरविंद की जयंती पर हुई व्याख्यान माला  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि अरविंद के 150वें जयंती वर्ष पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन जनअभियान परिषद जिला हरदा द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में किया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि महर्षि अरविंद ने देश की आजादी के संग्राम को नए आयाम दिए और संपूर्ण मानवता के हित का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ सहसंयोजक बंसत सिंह राजपूत ने महर्षि अरविंद को महान संत, महान दार्शनिक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि महर्षि अरविंद के विचारों पर चलकर भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के साथ भारत को पुन: विश्व गुरु बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेष तिवारी, समाज सेवी सुधीर शर्मा, विपिन अग्रवाल, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह जादौन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, विनीता शाह, अनुपम भारद्वाज, नवान्कुर संस्था, नगर-ग्रामीण समितियां, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

160 Views
160 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply