केक काटकर मनाया सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय महाविद्यालयीन आदिवासी बालक छात्रावास टिमरनी में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर हरदा जिलाध्यक्ष एसडी पनागर, अधीक्षक शिवप्रसाद धुर्वे, किशोर राठौर, अरूण गुर्जर, मालवीय, रितेश परमार, अधीक्षिका श्रीमती ममता अग्निभोज ने कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर अधीक्षक एसडी पनागरे ने अधीक्षक संतोष सूरमा अधीक्षिका श्रीमती ममता अग्निभोज का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रावास के पूर्व छात्र सतीश इवने ने सभी गुरूजनों को शाल श्रीफल एवं पेन भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश इवने एवं आभार व्यक्त रामभरोस पांसे द्वारा किया गया। इस दौरान सीनियर एवं महाविद्यालयीन आदिवासी छात्रावास टिमरनी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!