10 को खातेगांव आएंगे भीम आर्मी के चीफ  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण आगामी 10 सितंबर को खातेगांव में आयोजित महापंचायत में शिरकत करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश में अपनी सक्रियता का शंखनाद भी करेंगे। इस सिलसिले में बुधवार को भीम आर्मी की बैठक आहुत की गई। निजी होटल में आयोजित बैठक दौरान आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। एससी एसटी संघ के संभागीय युवा अध्यक्ष राहुल पवारे ने बताया कि भीम आर्मी चीफ इसी महिने की 10 तारीख को खातेगांव में आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे। इसकी तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंनें दावा किया कि महापंचायत में हरदा से करीब 100 गाड़ी काफिला लेकर पहुंचेंगे। बैठक में भीम आर्मी की जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। इस मौके पर राहुल पवारे , भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, पंकज गार्गे, अर्जुन हुरमाले, सोहन कोगे, योगेश अटले, विवेक सावनेर, लालू अग्रवाल, कपिल सेन , कमलेश, लोकेश धुर्वे, जितेंद्र बौराशी, वीरेंद्र मराठा, ऋषभ विवर्शे , सुमित बंसल, हरनारायण बंधने, दीपक काशिव, रंजीत इंदौरे, हरिओम इंदौरे, रामाधार सावनेर और संदीप सातनकर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!