अनुशासन और संस्कार छात्र जीवन की पूंजी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अनुशासन और संस्कार छात्र जीवन की मूल पूंजी है। जीवन के इस काल में प्राप्त की शिक्षा, संस्कार तथा सहयोगी भाव छात्रों के जीवन को सम्पूर्ण बनाती है। उक्त विचार सनफ्लॉवर स्कूल में आयोजित शपथ विधि समारोह में अध्यक्षता करते हुए शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होंनें कहा कि शपथ विधि के साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी स्वत: बढ़ जाती है। जिसका बखूबी निर्वहन इस गठन प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर समारोह की शुरूआत की। तत्पश्चात शिक्षण विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सहसचिव मनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य लखनलाल अग्रवाल, राधामोहन अग्रवाल और नवनीत पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। वहीं पद निष्ठा एवं ईमानदारी का संकल्प दोहराया। इस मौके पर स्कूल का हेड बॉय जयंत विश्नोई, हेड गर्ल पलक माणिक के अलावा चयनित छात्र परिषद के सदस्यों ने पद और गोपनीयता ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनोहारी नृत्य भी प्रस्तुत किया। स्कूल की प्राचार्य वर्षा त्रिपाठी ने परिषद को उनके कार्य और कर्तव्यों से परिचित कराया। इस दौरान शिक्षण विकास समिति के सभी सदस्यों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य वर्षा त्रिपाठी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सलोनी तपाडिया एवं कुसुम कृति शाह ने किया

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!