निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का बुधवार को शपथ विधि ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिला न्यायालय प्रांगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल एवं विशिष्ट अतिथि मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा ने की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अमर यादव तथा निर्वाचित अध्यक्ष संजय शांडिल्य मंचासीन थे। उनके साथ टिमरनी तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल बिल्लौरे, शैलेन्द्र जोशी एवं ओपी मोरछले शामिल रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का पुष्पहार से स्वागत कर प्रमाण पत्र सौंपे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती शर्मा ने सभी को सत्य निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को फूलमाला पहनाकर मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। मुख्य अतिथि श्री पटेल ने अधिवक्ताओं की मांगों को समय सीमा में पूरा करने का भरोसा दिलाया। वहीं मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया ने अधिवक्ताओं को संबोधित कर उनके हितार्थ विभिन्न कार्ययोजनाओं को रखा। अंत में निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता शैलेन्द्र जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!