वेयर हाउस में चोरी करने वाली शतिर गैंग को पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, कन्नौद। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा चोरी के अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया को अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा एसडीओपी कन्नौद श्रीमति ज्योति उमठ बघेल को अपने अनुभाग में उचित कार्यवाही हेतु कार्ययोजना तैयार कार्यवाही की गई। कार्ययोजना अनुसार कन्नौद पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में हो रही चोरियों के स्थान चिन्हित कर पुलिस के परंम्परागत उपायों एवं पूर्व में क्षेत्र की चोरियों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार कन्नौद के शातिर चोर संदीप को घेराबन्दी कर उसके घर के पड़ोसी की छत पर छिपकर सोते हुए हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ पर जानकार मिली कि उसके साथी खातेगांव के अनिल बंजारा व छोटिया के साथ मिलकर उसके द्वारा खातेगांव, कांटाफोड़ क्षेत्र के वेयर हाउस में चोरी की थी और कन्नौद बागली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी करवाकर इन्दौर में बेच दी थी। उक्त सूचना के आधार पर इन्दौर में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जाकर दो मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी मिथुन पिता श्रवण उम्र 29 साल निवासी 120 चन्दन नगर ई सेक्टर हनुमान मंदिर के पीछे भेरूबाबा वाली गली इन्दौर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी संदीप पिता गटटू उर्फ रामनिवास निवासी वार्ड क्रमांक 15 सतवास रोड कन्नौद थाना कन्नौद व अनिल पिता अनिल पिता कानूसिंह निवासी अरिहंत कालोनी खातेगांव को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की गई। आरोपीगण द्वारा खातेगांव, कन्नौद, कांटाफोड, बागली थाना क्षेत्रों में कई चोरियां करना स्वीकार किया गया है। संबंधित थानों की पुलिस को सूचना दी गई है। आरोपीगण को न्यायाधीश श्रीमती मीना शाह के न्यायालय में पेश किया गया। जिन्हें न्यायालय द्वारा जल भेजा गया।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!