संकटमोचक हनुमान की शरण में पहुंचे पटवारी, किया सुंदरकांड का पाठ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लंबित मांगों का निराकरण करने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पटवारियों ने आज दसवें दिन हरदौल बाबा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की। पटवारियों द्वारा अपनी ग्रेडपे 2800 के साथ अन्य मांगों को लेकर क्रमबद्ध हड़ताल की जा रही है। आज पटवारी संघ के आह्वान पर सभी पटवारी हरदौल बाबा मंदिर में एकत्र हुए और भगवान हनुमान की स्तुति करते हुए सुंदरकांड का पाठ किया। इलाके में वर्षा की स्थिति को दूर करने के लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पटवारी अनुराग करोलिया, अशोक मालवीय, अवनीश शुक्ला, फूलसिंह उईके, उदय उईके, जितेन्द्र दुबे, मनीष कुशवाहा, विकास जोशी, जितेन्द्र ओनकर, उमेश चोलकर, दिनेश ठाकुर, राजनारायण बट्टि, प्रियंका सोलंकी, हेमलता बाईयां, सिया अहिरवार, मधुरका चवरिया, अनुराग तिवारी, अभिषेक नंदमेहर आदि उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!