कृषि मंत्री ने सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को खिरकिया क्षेत्र में प्रवास के दौरान ग्राम हीरापुर से प्रतापपुरा रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मंडी निधि से निर्मित 3.10 कि.मी. लंबे इस रोड के निर्माण कार्य की लागत 3.79 करोड़ रूपए हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के एक गांव से दूसरे गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। मंडी निधि से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी उपज कृषि उपज मंडी तक लेकर जाने में आसानी हो। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!