अनोखा तीर, हरदा। विश्नोई समाज द्वारा भगवान जंभेश्वर का 573 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार समाज द्वारा श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के 573वां जन्मोत्सव एवं श्रीकृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 7 सितम्बर को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज द्वारा सुबह हवन कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ पौधरोपण, रक्तदान एवं वृद्धाश्रम और सरकारी अस्पताल में खिचड़ी वितरण किया जाएगा।
228 Views

