आज निकलेगी बाल गोपालों की शोभायात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर तथा हरदा नगर बाल विकास समिति परिवार द्वारा नन्हे बालगोपालों की शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 7 सितंबर गुरूवार को प्रात: 9 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में शामिल होंगे। इस दौरान शाला परिसर में अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!