Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्मिकों को कॉर्पोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ

1 min read
Text Size:

भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम से लॉकर रेन्ट में छूट,दुर्घटना बीमा, ओवर ड्राफ्ट की सुविधा एवं निःशुल्क एन.ई.एफ.टी./आर.टी.जी.एस जैसे लाभ मिलेंगे।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज की सुविधाओं के लिए स्टेट बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधन से विमर्श कर कंपनी कार्मिकों के लिये इस सुविधा को चालू कराया है। बिजली कार्मिकों के लिए बैंकिंग सेवाओं की यह बड़ी सौगात है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों को इस सुविधा से अवगत कराते हुए अधिक जानकारी के लिए वेतन खाता से जुडे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की होम ब्रांच से संपर्क स्थापित करने का आग्रह किया है।

391 Views
What do you think?

Leave a Reply