Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

गगन के ह्रदय का मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना में हुआ सफल ऑपरेशन

2 min read
Text Size:

भोपाल- समय पर सहायता मिल जाए, तो वह वरदान से कम नहीं है। बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड के ग्राम खांडाफरी के सात माह के मासूम गगन का ह्रदय में छेद की बीमारी का मुंबई में सफल ऑपरेशन यही प्रमाणित करता है। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना से मिली सहायता से हुआ है।

बालाघाट जिले में 30 अगस्त तक चलाये जा रहे दस्तक अभियान में लक्ष्मीचंद टिकेश्वर को सात माह के पुत्र गगन टिकेश्वर के दिल में छेद की बीमारी का पता लगा था। लक्ष्मीचंद हैदराबाद में मजदूरी का काम करते हैं। बीमारी का पता लगने के बाद उन्होंने अपने बच्चे का बालाघाट जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। लक्ष्मीचंद ने ह्रदय रोग के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की, जिन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री बाल ह्रदय उपचार योजना की जानकारी दी। प्रकरण तैयार कर ऑपरेशन के लिये मुंबई के नारायणा ह्रदयालय भेजा गया, जहाँ बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ। बच्चा अब स्वस्थ है। बच्चे के ऑपरेशन के लिये राज्य शासन की ओर से एक लाख 47 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई थी।

लक्ष्मीचंद ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को मासूम गगन के निशुल्क ऑपरेशन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले में दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply