नि:शुल्क ई-स्कूटी/आईसीई स्कूटी वितरण का जिला स्तरीय समारोह आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  जिले में नि:शुल्क ई-स्कूटी/आईसीई स्कूटी वितरण समारोह का जिला स्तरीय समारोह उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित हुआ। स्कूटी वितरण समारोह में जिले में शिक्षा सत्र 2022-23 की मुख्य परीक्षा में कक्षा 12वीं में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक स्कूल से 01 बालक 01 बालिका को नि:शुल्क ई-स्कूटी/आईसीई स्कूटी दी गई। जिले में सभी विकासखण्डों में भी नि:शुल्क ई-स्कूटी/आईसीई स्कूटी वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में जिले के 161 बालक/बालिकाओं को स्कूटी वितरित की गई। जिसमें 85 बालिकाओं और 76 बालको को स्कूटी दी गई।

   उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित समारोह में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, नगर निगम सभापति रवि जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवास श्रीमती रामकला मुकेश पटेल, बीजेपी अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भरत चौधरी, संजय दायमा सहित जनप्रतिधिनिगण, सीईओ जिला पंचायत  हिमांशु प्रजापति, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। विधायक पवार ने कहा कि प्रदेश को शिक्षित और विकसित बनाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। प्रदेश में 20 साल में बहुत बदलाव हुआ है। बच्चों को स्कूल में 12वीं में प्रथम आने पर प्रदेश सरकार द्वारा स्कूटी दी जा रही है, जिससे उनकी आगे की पढाई में सहायक होगी।

 उल्लेखनीय है कि नि:शुल्क स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकेन्डरी विद्यालयों में सत्र 2022-23 में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी स्कूटी क्रय के लिये राशि प्रदाय की जा रही है। इस योजना अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राएं पात्र होगें, जो प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल (एम.पी.बोर्ड) की हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा में किसी भी संकाय में अपनी शाला में नियमित परीक्षार्थी के रूप में टॉप कर प्रथम स्थान अर्जित किया हो।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!