राज्य स्तरीय “स्कूटी वितरण समारोह” शहडोल में 23 अगस्त को

निःशुल्क स्कूटी वितरण योजनांतर्गत इस वर्ष 7 हजार 790 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

 उल्लेखनीय है कि निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकेन्डरी विद्यालयों में सत्र 2022-23 में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी/(मोटरराईज्ड) स्कूटी क्रय के लिये राशि प्रदाय की जाएगी। इस योजना अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राऐं पात्र होगें, जो प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल (एम.पी.बोर्ड) की हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं ) परीक्षा में किसी भी संकाय में अपनी शाला में नियमित परीक्षार्थी के रूप में टॉप कर प्रथम स्थान अर्जित किया हो।

123 Views

Leave a Reply