Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 लाख 50 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

1 min read
Text Size:

आज लांच हो रही है योजना

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक समत्व भवन में वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि आज शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लॉन्च की जा रही है। प्रसन्नता का विषय है कि 8 लाख 50 हजार युवाओं ने योजना में पंजीयन करवाया है। आज लगभग 14 हजार युवाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिसमें युवाओं को कौशल सीखने के लिए किन-किन संस्थानों में जाना है इसका उल्लेख होगा।

आज से ही यह योजना गति पकड़ लेगी। यह अपने आप में एक अद्भुत योजना है, जो युवाओं को सीखने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उनकी स्थाई नौकरी का महत्व प्रशस्त होगा, साथ ही सीखने की प्रक्रिया के दौरान ही उनकी आजीविका भी चलती रहे, इसकी व्यवस्था भी योजना में है। प्रदेश में युवाओं के लिए आज एक नई पहल की शुरुआत हो रही है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply