योग गुरु बैरागी ने दौड़ कर पुरी की 42 किमी की कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- योग करके इंसान अपनी सभी बीमारियों को तो दूर करता ही है। साथ ही एक नए जीवन की प्राप्ति भी करता है। हमारी सनातन संस्कृति जो अपना अस्तित्व खो चुकी थी, वो योग के माध्यम से जाग रही है। उक्त विचार योग गुरु राजेश बैरागी ने दौड़ कावड़ यात्रा के दौरान व्यक्त किए। दिव्य योग संस्थान देवास द्वारा भव्य योगिक दौड़ कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत योग गुरु बैरागी द्वारा सुबह 6 बजे मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन कर जल भरकर कावड़ को धारण किया और दौड़ कावड़ यात्रा प्रारंभ की, जो एबी रोड से विजयागंज मंडी रोड ग्राम निकलन स्थित निष्कंलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महादेव का माँ क्षिप्रा के जल से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया और सभी के स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

यात्रा का 50 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत करने के साथ ही अल्पाहार का वितरण किया गया। यात्रा में विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पत्रकार अनिलराजसिंह सिकरवार, भारतसिंह पटलावदा, फूलसिंह चावड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, सचिव चेतन राठौड़, विजेंद्र उपाध्याय, अमिताभ शुक्ला, अरुण परमार, नागेंद्रसिंह राजपूत, भेरूसिंह उपड़ी, जयंतसिंह राजपूत, हिम्मतसिंह दरबार, अनूपसिंह जादौन, देवीसिंह बैस, आनंद सिंह ठाकुर, अभिराजसिंह सिकरवार, मोड़ सिंह, कमलसिंह तंवर, बॉबी अरोरा, रणजीतसिंह डंग, धर्मेंद्रसिंह बालोदा, राजा गंभीर, जितेंद्र शर्मा, अनिकेत सिंह, राजवर्धनसिंह सिकरवार, अक्स परमार, ऋषभ, मुक्तानंद, अरविंद सिंह तंवर, नितिन यादव, प्रीतपाल सिंह, मुकेश कामदार, नितिन राठौर आदि उपस्थित थे।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!