गुरव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज मध्यप्रदेश के नवगठित प्रथम प्रादेशिक संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से पंचायत अध्यक्ष, पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए। साथ ही संगठन की प्रथम बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें संगठन की नियमावली पर विशेष चर्चा की। समाज के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोराने ने बताया कि शहर की एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 10 बजे सर्वप्रथम महर्षि दधीचि के चित्र पर माल्यर्पण किया गया। तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष महेश चोलकर, कैलाशचंद मोराने, रमेश भद्रावले, परसराम काले, राजेन्द्र भद्रावले, शंकर सेवारिक, सुरेंद्र भद्रावले, मनोहर लाल मोराने, टिमरनी के महेश बड़ोदिया एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत और सभी पंचायतो के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बलराम काले को प्रदेशाध्यक्ष, प्रकाश पांजरे को उपाध्यक्ष, महेश पांजरे को महासचिव एवं दिनेश बड़ोदिया को कोषाध्यक्ष के पदों की शपथ समाज के वरिष्ठजनों द्वारा दिलवाई गई। उसके बाद 32 कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। साथ हरदा के जयंत भद्रावले को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हरदा, टिमरनी, खंडवा, इंदौर, बड़वानी, सनावद, बड़वाह, खरगोन, सेंधवा, निसरपुर, उज्जैन, बुरहानपुर से पदाधिकारी शामिल हुए।

153 Views

Leave a Reply