पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस कार्यालय हरदा में दोपहर 4 बजे जिले के कांग्रेस नेताओं द्वारा राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों पर चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.आनंद झंवर ने कहा कि देश की प्रगति, शांति व अखंडता के लिए राजीव गांधी ने अनेकों कार्य किए, युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी मिली। सूचना व प्रौद्योगिकी में देश आगे बढ़ा, पंचायती राज सशक्त हुआ, कई राज्यों में शांति समझौतों से स्थिरता आई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि भारत में त्रिस्तरीय पंचायतीराज के स्वर्णिम अध्याय के प्रणेता एवं संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी ही थे। उन्होंने देश का संचार जगत में बहुत विकास किया। स्व. राजीव गांधी ने अपने नेतृत्व काल में समाज के हर वर्ग को पंचायती राज के माध्यम से अधिकारों के विकेन्द्रीकरण द्वारा स्थानीय सत्ता और विकास में भागीदारी दी। पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व और दूर दृष्टि के धनी राजनेता एवं गरीबों के महान हित चिन्तक के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। देश की पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कम्प्यूटर एवं संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। संचालन अजय सिंह राजपूत द्वारा किया। इस दौरान मंजीत सिंह, राहुल पटेल, गौरीशंकर शर्मा, अजय पाटिल, अमर रोचलानी, अशोक पटेल, योगेश चौहान, रमेश सोनकर, दीपक सारण, जीशान खान, प्रणय तिवारी, नरेश पाहुजा, शेख अशफ़ाक, कैलाश पटेल, धर्मेन्द्र शिंदे, जावेद पटेल, रामअवतार गहलोत, कैलाश गिनारे, सतीश राजपूत, सुनील राजपूत सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!