भाकिसं का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ हरदा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग नेमावर में आयोजित किया गया। समापन दिवस के प्रथम सत्र में सम्भाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपने वक्तव्य में बताया कि कार्यकर्ता तीन प्रकार के होते हैं। अनिवासी, निवासी ओर अल्प प्रवासी। सभी कार्यकर्ताओं को मन मनोभाव और मनोयोग से अपने कार्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए, तभी हम निष्ठावान कार्यकर्ता का निर्माण कर सकते हैं। द्वतीय सत्र में सम्भागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान द्वारा जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में जैविक खेती की अत्यंत आवश्यकता है, किसान कम से कम शुरुआत में अपने स्वयं के खाने के लिए जैविक अन्न उगाए। उसके बाद धीरे धीरे जैविक खेती को बढ़ावा दे। हमें जहरमुक्त खेती की ओर अग्रसर होने की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी मप्र छत्तीसगढ़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को समर्पित कार्यकर्ता के निर्माण के लिए ही प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक हैं, जब तक कार्यकर्ता प्रशिक्षित नहीं होगा वो धरातल पर किसानों को अपने अधिकारों के बारे में अवगत नहीं करा सकता। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि भारतीय किसान संघ आगामी सदस्यता वर्ष में सम्पूर्ण देश में एक करोड़ सदस्य बनाएगा। समापन सत्र में संगठन द्वारा वरिष्ठ समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजय मलगाये द्वारा किया गया एवं आभार जिलाध्यक्ष महेश शर्मा द्वारा किया गया। सम्पूर्ण जिले के अपेक्षित निष्ठावान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित मात्र संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी भी समापन सत्र में मौजूद रहे।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!