Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

मतदाता सूची पुनर्रीक्षण अभियान….. ग्रामीण बोले, बीएलओ के कारण अधर में लटकी प्रक्रिया

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला किसान कांग्रेस की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोनतलाई ने मतदाता सूची पुनर्रीक्षण अभियान के दूसरे दिन यानी रविवार को हरदा विधानसभा के सभी 274 बूथ अंतर्गत कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम नगावां, देवपुर, धनवाड़ा, नीमसराय, मुहाल, मांदला लोनी और पीपल्या भारत पहुंचे। यहां ग्रामीण तथा युवाओं से संवाद स्थापित किया गया। उन्हें मतदाता सूची में इन दिनों चल रही नाम काटने व जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि गांव की मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। अगर कोई गलती नजर आए तो तुरंत बीएलओ को सूचित कर उसका निराकरण कराएं। इन सबको लेकर ग्रामीणों ने कहा कि मतदान केन्द्रों पर बीएलओ नहीं पहुंच रहे हैं। जिस वजह से ग्रामीणों को नाम कटवाने तथा जुड़वाने में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। उनकी बातें सुनने के बाद कांग्रेसियों ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर समाधन कराने की बा कही। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नाम काटने और जोड़ने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। ऐसे में केन्द्रों पर बीएलओ नही पहुंचेंगे तो सुधार प्रक्रिया अधर में रह जाएगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने ग्रामीणों से अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

अभियान में इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, उमाशंकर विश्नोई, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र विश्नोई, जितेन्द्र जाट, हुकम धनगर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

स्व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण

इस बीच कांग्रेसजनों ने ग्राम धनवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्व गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया गया। इस मौके पर पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने ग्रामीणों को बताया कि राजीव गांधी दूरसंचार क्रांति लेकर आए। वहीं युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया। ये सब उनकी दूरगामी तथा विकसित देश की सोच दर्शाता था।

92 Views
92 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply