यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह सुबह-सुबह शहर की सड़कों को साफ-सफाई के लिये महिला कर्मचारी की सक्रियता है, जो भोर की पहली किरण स पहले कर्तव्य पथ पर तैनात दिखाई देते हैं। परंतु इन्हीं सफाई कामगारों को सुविधाओं के मामले में पीछे रखा हुआ है। जबकि अन्य शहरों में सफाईकर्मियों को ग्लब्स तथा मास्क मुहैया कराएं जाते हैं, ताकि कचरा एवं डस्ट के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। लेकिन यहां सफाईकर्मी इन सब सुविधाओं से परे नजर आते हैं। उन्हें ये सब सामग्री मिलती है या वे इसका इस्तेमाल नही करते हैं ? यह सवाल चर्चाओंं में रहता है। हालांकि इसको लेकर अधिकांश कर्मचारियों का झुकाव सदैव अपने विभाग की तरफ दिखाई पड़ता है। यही वजह है कि वे इन सब कमियों को लेकर कभी मुखर नही होते हैं और ना ही किसी प्रकार की कोई हठ । बावजूद उनके हितार्थ आवश्यक कदम नही उठाना अनदेखी की संज्ञा में आता है। जिसको लेकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!