अनोखा तीर, हरदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वर्गीय गांधी को याद किया। देश को समर्पित उनके योगदान का स्मरण किया। वहीं स्वर्गीय गगांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही युवाओं में राष्ट्रहित तथ मानव सेवा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रक्तदान भी किया गया। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि इस दिन को यादगार बनाए रखने के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल एवं दूूध ब्रेड वितरित किया गया। वहीं युवाओं ने रक्तदान भी किया। इस ममौके पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कुल 11 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई, सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राठौर, सेवादल प्रदेश संयुक्त सचिव हर्षित शर्मा, मनजीत पटेल, रमेश सोनकर , पेकू सारण सहित अन्य लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व पार्षद रविशंकर शर्मा, केदार सिरोही, जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, खेमचंद कपूर, यंग ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नितिन पटेल, अतुल पस्टारिया, अशोक पटेल, संजय पांडे, नवीन पाल, अंकित शर्मा, जावेद खान, सेवादल महिला संगठन की प्रदेश सचिव वंदना पाटिल, जिलाध्यक्ष लाजवंती लखोरे ब्लॉक अध्यक्ष सोनम पाल, अनिता देवड़ा, दीपक सरबदे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
Views Today: 2
Total Views: 76

