Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

50 साल बाद दूसरे पुल की सौगात….  38 करोड़ का राम-लक्ष्मण सेतु जनता को समर्पित

3 min read

हंडिया-नेमावर के बीच नर्मदा नदी पर बने पुल को 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके पुल का जहां बुढापा झलकने लगा है, हालांकि इसके हाथ टिकने से पहले या यूं कहें कि किन्हीं कारणों से आवाजाही बाधित होने से पहले क्षेत्र में दूसरा पुल अस्तित्व में आ चुका था। जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम हरदा-सीहोर को जोड़ने वाला राम-लक्ष्मण सेतु जनता को समर्पित कर दिया है। इससे हरदा जिले की सीहोर, भोपाल समेत अन्य जिलों से एक बेहतर कनेक्टिविटी साबित होगी। वहीं क्षेत्र में विकास कार्यो अपेक्षाकृत रफ्तार मिलने के साथ-साथ उन्नति की एक नई राह खुली है।  

अनोखा तीर, हरदा। जिलेवासियों को सीहोर एवं भोपाल समेत अन्य जिलों से सीधा संपर्क बनाने के उद्देश्य से छोटी एवं बड़ी छीपानेर के बीच नर्मदा पर रामलखन सेतु का शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकार्पण किया है। हरदा और सीहोर जिले की सीमा पर बना रामलखन सेतु पूरी तरह तैयार था। जिसे सीएम ने जनता की सेवा समर्पित किया। रामलखन सेतु के निर्माण पर सरकार ने 38 करोड़ 66 लाख 92 हजार रूपए खर्च किए हैं। इसके अलावा सीएम श्री चौहान ने 63 करोड़ 49 लाख रूपये के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 63 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर आयोजित सभा में सीएम श्री चौहान ने विशाल जनसमुदाय को संबोधित भी किया। उन्होंनें कहा कि विकास का ये क्रम यही नही थमने वाला है बल्कि छीपानेर सहित आसपास के ग्रामों का सिंचाई इंतजाम सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेशर पाइप डाले जाने की कार्ययोजना बन रही है। इसके लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जा रही है। उन्होंने कहा कि नर्मदा मैया की कृपा से घर-घर पानी पहुंचाने का अभियान गतिमान है, वहीं सिंचाई के लिये खेतों तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में दोनों जिलों के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुख-दुख में साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परिवार की तरह सरकार चलाने का अर्थ है कि प्रदेश की जनता का हित तथा सुख-दुख में सच्चा सहभागी बनना है। इसलिये प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं में गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जरूरतमंदो का विशेष ध्यान रखा है। जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें लाभान्व्ति करना है, तभी केन्द्र एवं राज्य सरकार का सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास का मूलमंत्र सही मायनों में साकार होगा। इस दिशा में सरकार कृत संकल्पित है।

विकास व उन्नति को मिली रफ्तार  

इससे पहले हरदा विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। श्री पटेल ने कहा कि सीहोर और हरदा जिले को जोड़ने वाला रामलखन सेतु विकास एवं उन्नति का परिचायक बनेगा। साथ ही दोनों जिलों में विकास कार्यो को अपेक्षाकृत रफ्तार मिलेगी, वहीं रोजगार के अवसर समेत बड़े-बड़े उद्योग एवं व्यवसायों के लिये एक नई राह खुली है। इसके लिए श्री पटेल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

92 Views
92 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply