Skip to content
Saturday, 28 November 2026
हरदा

कावड़ियों के जयकारों से शिवमय हुआ नगर

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। धर्म रक्षा समिति के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी धार्मिक नगरी नेमावर से खिरकिया ब्लाक के ग्राम चारूवा स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक की कावड-यात्रा निकाली है। यह धार्मिक यात्रा करीब 55 किलोमीटर लंबी है। दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन यानी रविवार 20 अगस्त को कावडियों का हुजूम नेमावर से दोपहर 3 बजे मुख्यालय पहुंचा। जहां होटल मानसरोवर से कावड़िये शोभायात्रा के रूप में निकले। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पालकी एवं द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी मुख्य आकर्षण् का केन्द्र रही। जिसे शहरवासियों ने खूब सराहा। इधर, शोभायात्रा में शामिल हजारों शिवभक्त हाथों में कावड़ तथा धर्म ध्वजा थामे हर हर महादेव के जयकारें लगा रहे थे। इस दौरान कावड़ियों का उत्साह देखते बन रहा था। यात्रा में भाजपा के युवा नेता संदीप पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान विशेष वेशभूषा पहनकर शामिल हुए कावड़ियों ने नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर दूर-दूर तक केवल कावड़ यात्री नजर आ रहे थे। इनमें महिला कावड़-यात्री भी शामिल रहीं। हालांकि महिला यात्रियों ने मुख्यालय स्थित गुप्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर यात्रा को विराम दिया। वहीं पुरूषों के जत्थे अपने अगले पड़ाव ग्राम कांकरिया के लिये रवाना हो गए। धर्म रक्षा समिति के प्रमुख श्याम शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सहभागिता से लगातार 17वें वर्ष सफल यात्रा निकाली गई। जो पहले दिन कांकरिया पहुंची। जहां कावडियों ने रात्रि विश्राम करेंगे, वहीं दूसरे दिन यानि सोमवार को भोर की पहली किरण के साथ यात्रा गुप्तेश्वर महादेव चारूवा के लिये आगे बढेगी। सुभाष शर्मा ने दावा किया कि इस साल अधिकमास के चलते कावडियों की संख्या अधिक रही। बावजूद आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभले रखा। शर्मा ने कहा कि आज सभी कावडिये गुप्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना करेंगे।

136 Views
136 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply