हरदा की बेटी ने पीएम से की मुलाकात

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के ग्राम उड़ा निवासी राधिका शर्मा ने 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मिलने के लिए देश की छ: महिलाओं में इन्हें चुना गया था। राधिका पीएम के मोबाइल एप ‘नमो एपÓ की एक एक्टिव वॉलेंटियर हैं। साथ ही वे नोएडा में रहकर अपराजेय कैंपेन डिजिटल कम्पनी में कार्यरत है। टीचिंग में इंटरेस्ट रखने वाली राधिका शर्मा दिल्ली में रहने के साथ-साथ अपने गांव से भी जुड़ी हुई है। राधिका के पीएम से मिलने पर उनके पति अरविंद शर्मा, पिता रमेश शर्मा, माता श्रीमती मधु शर्मा व उनके चाचाजी अरुण शर्मा और चाची शीला शर्मा ने खुशी जताई।

65 Views

Leave a Reply