भाकिसं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ हरदा जिले का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग जाट धर्मशाला नेमावर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम भरोस बसोतिया द्वारा अभ्यास वर्ग का महत्व एवं ग्राम इकाइयों को मजबूत बनाने पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रथम सत्र में प्रान्त संगठन मंत्री मनीष शर्मा का मार्गदर्शन आयामों के कार्यों के विस्तार पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। द्वितीय सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र भाम्भू द्वरा संगठन और कार्यपद्धति एवं रीति नीति पर प्रकाश डाला गया। तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर द्वारा सोशल मीडिया, आरटीआई, सीएम हेल्पलाइन के उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!