ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य : डॉ.सुनील बौरासी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। भविष्य में सौर ऊर्जा को विभिन्न रूपों में प्रयोग करके हम अपने जीवन को सुगम और सरल बना सकते हैं। उक्त विचार डॉक्टर सुनील बौरासी ने मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कही। विद्यालय के कक्षा छटवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के साइंस मॉडल तैयार किए और उनकी प्रदर्शनी 19 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में संचालित हुई। निर्णायक के रूप में शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता आनंद अग्रवाल एवं शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के प्राध्यापक डॉक्टर सुनील बौरासी ने छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा एवं छात्रों से मॉडल के बारे में विस्तृत चर्चा की। छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल में चंद्रयान-3, हाइड्रोपोनिक फार्मिंग, सेव इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रॉनिक कॉन्फ़िगरेशन, सेव वाटर, टेबल लैंप, पावर प्लांट, विंडमिल इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन बाय बेस्ट मेटेरियल, वॉटर टैंक अलार्म, सोलर सिस्टम, स्ट्रीट लाइट, टाइप ऑफ इरिगेशन इन फील्ड, ह्यूमन रेस्पिरेशन, एक्टिव वोल्कानो, डैम प्रोड्यूस इलेक्ट्रिसिटी, ट्रैफिक सिग्नल ट्रांसपोर्टेशन इन प्लांट्स, सोलर पैनल, ह्यूमन ब्रेन, हीमोडायलिसिस एवं फार्म हाउस सेफ्टी को लेकर विभिन्न प्रकार के लगभग 27 मॉडल तैयार किए निर्णयकों द्वारा मिडिल सेक्शन में हाइड्रोपोनिक एंड फार्मिंग अलार्म जो की कक्षा ७वीं और ८वीं के छात्रों द्वारा तैयार किया गया था। उसको प्रथम पुरस्कार, लंग्स रेस्पिरेशन सिस्टम कक्षा 7 के छात्रों द्वारा निर्मित द्वितीय पुरस्कार एवं डैम प्रोड्यूस इलेक्ट्रिसिटी एंड फार्म हाउस एंड वोल्कानो को तृतीय पुरस्कार। वहीं हाई स्कूल सेक्शन में न्यूक्लियर पावर प्लांट क्लास 10 ह्यमून प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन बाय बैस्ट मैटेरियल क्लास 9 द्वितीय पुरस्कार एवं टाइप ऑफ इरीगेशन और ट्रैफिक सिग्नल क्लास नाइंथ के छात्रों द्वारा तैयार किया गया था इसको तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के संचालक एनपी शर्मा ने दोनों निर्णायकों, विज्ञान शिक्षक सुश्री शिवानी सैनी एवं समस्त छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!