Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामों में पहुंचे कांग्रेसी

2 min read

सोनतलाई ब्लाक में मतदाता सूची की जांच….

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच बूथ मैनेजमेंट एवं मतदाता सूची का अवलोकन करीने का काम रफ्तार पकड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोनतलाई ब्लाक के करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामों का भ्रमण किया। गांव की मतदाता सूची का वहां के स्थानीय रहवासियों से मिलान भी किया। साथ ही गांव-गांव सक्रिय कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का बारिकी से निरीक्षण करने के लिये पाबंद किया। वहीं किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तुरंत सूचित करने की बात भी कही। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी लक्ष्मीनारायण पंवार, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, किसान प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष केदार सिरोही, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, सुनील कांवा, मंडलम अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई, जितेन्द्र जाट, हुकम धनगर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री पंवार ने कहा कि चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनर्रीक्षण अभियान प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हरदा विधानसभा के सभी 274 बूथों पर सही नाम जुड़वाने तथा फर्जी नाम कटवाने का काम करेंगे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि मतदाता सूची पुनर्रीक्षण अभियान अंतर्गत ग्राम कल्याखेड़ी, भागपुरा, झांजरी, साक्टया, नीमखेड़ा और बाबर में ग्रामीणजनों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मूलभूत सुविधाओं को लेकर उनके सुझाव भी सुने। साथ ही उन बिन्दूओं को प्रशासन के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया गया।

138 Views
138 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply