आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के तिलक भवन चौराहें का दृश्य है। जो पूरी तरह अघोषित पार्किंग में तब्दील रहता है। सुबह से लेकर देर शम तक यहां वाहनों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। जिसके चलते आवागमन व्यवस्था पर बुरा असर होता है। खासकर बाजार पहुंचने वाली महिलाओं को इससे खासी दिक्कतें होती हैं। क्योंकि, चौराहें पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण पल-पल पर वाहनों के पहिये थमना तय है। वहीं दूसरी ओर नगर प्रशासन का इस ओर मानो ध्यान तक नही है। जिसके चलते व्यवस्था पटरी पर नही लौट रही है। जानकारी के अनुसार शहर के तिलक भवन के अलावा बाजार में बड़ा मंदिर चौक, सिलेक्शन वाली गली, शिवाजी चौक तथा नार्मदीय धर्मशाला के पास सबसे ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इस संबंध में नागरिकों ने कहा कि सालों पुरानी समस्या का अब तक समाधान नही हो सका है, जो मुख्य बाजार क्षेत्र की ज्वलंत समस्या है। जबकि इसके समाधान की दिशा में नगरीय निकाय को पार्किंग के लिये जगह चिन्हित करने के साथ ही अन्य आवश्यक कदम उठाने चाहिये, ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को असुविधाएं ना हों। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 86

