Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने पर ‘स्नेह यात्रा’ का हुआ स्वागत

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक हरदा जिले में स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के चौथे दिन शनिवार को स्वामिनी स्वप्रकाशानंदा के नेतृत्व में स्नेह यात्रा खिरकिया तहसील के ग्राम रेलवा, बिचपुरी सेठ, वार्ड, कालधड़, जामन्या, रामटेक रैयत, मोरगड़ी, भवरदीमाल व चिकलपाट पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा में आए अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान ग्राम बिचपुरीसेठ में स्नेह यात्रा अभिनन्दन समारोह भी आयोजित किया गया। स्नेह यात्रा के समन्वयक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने बताया कि यह 20 अगस्त को यह यात्रा खिरकिया तहसील के ग्राम कुकड़ापानी, लफांगढाना, सांवलखेड़ा, अजरूद रैयत, भीमपुरा, सुन्दरपानी, कुंभीखेड़ा, कालाकहु व डाव्या जाएगी। यह यात्रा 21 अगस्त को खिरकिया तहसील के ग्राम जामन्याखुर्द, खारी, भंवरपानी, आर्या, घोड़ापाट, रक्तया, हसनपुरा, मुहाल सरकुलर, रिछाड़िया व लाल्याचापड़ जाएगा। स्नेह यात्रा 22 अगस्त को जुनापानी मकड़ाई, नानी मकड़ाई, केलवारी, बिचपुरी सरकल, बिचपुरी रैयत, बिचपुरी माल, भगवानपुरा, सोनपुरा, दुर्गपालपुर व मोरतलई जाएगी।

94 Views
94 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply