राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन पचमढ़ी में एक करोड़ 12 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

राजभवन कण्ट्रोलर शिल्पी दिवाकर ने बताया की राजभवन पचमढ़ी के कर्मचारियों के लिये बनाये गये 4 नए एच- टाइप आवास की कुल लागत 94 लाख 51 हज़ार रुपये है। प्रत्येक आवास का क्षेत्रफल 55 वर्ग मीटर है और आवास में 2 कमरे बाल्कनी, मल्टीपरपज हॉल, किचन तथा इंडियन एवं वेस्टर्न शैली के एक-एक टॉयलेट निर्मित किए गए हैं। उन्होंने बताया भोजन कक्ष एवम् रसोईघर की कुल लागत 18 लाख से अधिक है, जो 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने हैं। नए भोजन कक्ष के निर्माण से 50 बच्चों को एक साथ भोजन की सुविधा हो उपलब्ध गई है।

उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चों के अध्ययन दल के लिए पचमढ़ी में निःशुल्क डोरमेट्री की एकमात्र सुविधा राजभवन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

राज्यपाल की पत्नी श्रीमती नर्मदाबेन पटेल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, सचिव एवं सदस्य जनजाति प्रकोष्ठ बी.एस. जामोद, राज्यपाल के परिसहाय अतुल शर्मा, राज्यपाल के ओ.एस.डी. अरविन्द पुरोहित, विपुल पटेल, नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, राज्यपाल के परिजन, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!