टिमरनी टीआई सुशील पटेल व हरदा के प्रधान आरक्षक बृजेश साहू हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री ने वीरता पुरस्कार व जीवन रक्षक पदक से किया सम्मान

 

 

प्रशांत शर्मा, हरदा। आजादी की 77 वीं वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल में हुए प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरदा जिला पुलिस के दो सदस्यों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार टिमरनी में पदस्थ टीआई सुशील पटेल को वीरता पुरस्कार व हरदा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेश साहू को जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार श्री पटेल जब प्रदेश के मंडला जिले के नक्सली क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर पर पदस्थ थे। उस दौरान उन्होंने 26 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। इस बहादुरी पर उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार हरदा पुलिस थाने के बैरागढ़ बीट में कार्यरत प्रधान आरक्षक बृजेश साहू को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। गत वर्ष 21 मई 2021 को मगरधा रोड स्थिति प्रताप बेलदार के घर में आग लग गई। यह सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक बृजेश साहू ने मौके पर पहुंच घर के भीतर प्रवेश कर वहां रखे गैस सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। इसके साथ ही आग में फंसे बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। प्रधान आरक्षक श्री साहू की इस वीरता पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया। जिले के पुलिस विभाग से दो सदस्यों का राज्य स्तर पर सम्मान होने पर विभागीय अमले ने बधाई दी है।

196 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!