हर-घर तिरंगा अभियान के तहत ‘तिरंगा रैली’ आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हरदा जिले के नागरिको में राष्ट्र ध्वज एवं देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर 14 अगस्त को ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रात: 9.30 बजे से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में यह तिरंगा रैली नेहरू स्टेण्डियम के गेट नं. 2 से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, नारायण टाकीज तिराहा, चाण्डक चौराहा घण्टा घर, शिवाजी प्रेस तिराहा, प्रताप टाकीज तिराहा, परशुराम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, सन फ्लावर स्कूल मार्ग होते हुए नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर वापस आएगी। नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर उपस्थित नागरिकों को शपथ एवं दिलाई जाएगी। यह रैली जिला मुख्यालय के अलावा प्रत्येक विकासखण्ड एवं थाना स्तर पर आयोजित की जाएगी। तिरंगा रैली के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक एसबीएम, जिला पंचायत हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!