अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस कमेटी हरदा के तत्वाधान में रविवार को होटल मानसरोवर में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया, सूरज तिवारी के द्वारा बूथ एजेंटों से चर्चा की गई और उन्हें निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अपने बूथ पर बीएलओ से मिलकर फर्जी नाम को कटवए और नए नाम को जोड़ा जाए। अगर बीएलओ द्वारा कोई धांधली की जाती है तो बूथ एजेंट जिला कमेटी को उसकी शिकायत कर सकता हैं। साथ ही संगठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक आरके दोगने, लक्ष्मीनारायण पंवार, आमिर पटेल, जयप्रकाश त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, सुरेंद्र विश्नोई, केदार सिरोही, अमर रोचलानी, सिद्धांत तिवारी, अजय राजपूत, योगेश चौहान, मंजीत सिंह, मुकेश कलवानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
131 Views

