रेवा पर्यावरण क्लब ने किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रेवा पर्यावरण क्लब द्वारा रविवार को महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित बालक छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक सुबोध शुक्ला, अशोक शुक्ला एवं संजय सराफ ने अपने पितरों की स्मृति में क्लब को पौधे प्रदान किए। वहीं समाजजनों की उपस्थिति में 12 पौधे रोपे गए। क्लब से जुड़े कमलेश पारे ने बताया कि पौधरोपण के साथ हमारा संरक्षण का भी मुख्य प्रयास रहता है। इस अवसर ज्योतिषि डॉ.अरविंद शुक्ल ने बताया कि पौधों का ज्योतिषी महत्व भी है। पौधों के फूल, कोमल पत्ते तोड़ने से शुक्र ग्रह, तना तोड़ने से मंगल, जड़ सहित उखाड़ने से शनि ग्रह प्रभावित होता है। इस अवसर पर अशोक शुक्ला, अनिल चैतन्य, बंटी गुहा, राजेश राजवैद्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अनिल गुहा, राजेश जोशी, अनिल पगारे, एलके पारे, पद्माकर, योगेश सिटोके, दीपक शुक्ला सहित क्लब सदस्य उपस्थित थे। अंत में आभार राजेश जोशी ने व्यक्त किया।

126 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!